पानी की कमी से किडनी में पथरी की समस्या कैसे हो सकती है?
डॉक्टर के अनुसार, शरीर में पानी की मात्रा कम होने पर आपके पेशाब की मात्रा में काफी कमी देखी जा सकती है। पेशाब में कमी मतलब शरीर में अपशिष्ट पदार्थों का अधिक जमा होने लगना। ऐसे में, कैल्शियम, ऑक्सलेट और यूरिक एसिड जैसे खनिज पदार्थ जो पेशाब में पाए जाते हैं और किडनी में अधिक मात्रा में इकट्ठा हो जाते हैं। यह खनिज पदार्थ छोटे-छोटे क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं, जो आगे चलकर किडनी की पथरी का रूप धारण कर लेते हैं। गर्मियों में पसीना अधिक निकलता है, जिसके कारण शरीर में पानी की मात्रा काफी कम हो जाती है और इसके कारण किडनी में पथरी बनने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए, गर्मियों में पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना महत्वपूर्ण होता है।किडनी में पथरी के शुरुआती लक्षण क्या हो सकते हैं?
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि किडनी की पथरी के दौरान नजर आने वाले शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसा करना सेहत और किडनी दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किडनी में पथरी के दौरान दिखाई देने वाले शुरुआती लक्षण निम्नलिखित अनुसार हो सकते हैं, जैसे- कमर के निचले पासे में काफी तेज दर्द होना।
- पेट के निचले भाड़ में काफी तेज दर्द होना।
- पेट और कमर में असहनीय दर्द होना।
- पेशाब करते वक्त काफी ज्यादा जलन और दर्द का अभाव होना।
- बार-बार पेशाब करने की इच्छा प्रकट होना।
- पेशाब करते वक्त पेशाब में खून आना।
- मतली और उल्टी जैसी समस्या उत्पन्न होना।
किडनी को सेहतमंद रखने के लिए क्या करना चाहिए?
दरअसल, किडनी को सेहतमंद रखने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों को अपना सकते हैं, जैसे कि- गर्मियों के मौसम में, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करना।
- ऐसे में, अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करना।
- ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड्स को अपनी डाइट में बिल्कुल भी शामिल न करना।