पित्ताशय में पथरी के मुख्य लक्षण
दरअसल, आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें, कि पित्ताशय की पथरी को घोलने या फिर ख़त्म करने के लिए किसी भी तरह की कोई भी दवा नहीं होती है। इसका इलाज करने करने के लिए पित्ताशय को निकाल दिया जाता है, जिससे मरीज को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। इसके मुख्य लक्षणों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं, जैसे कि- काफी ज्यादा ठंड लगना।
- बुखार होना।
- पेशाब और पॉटी में बदलाव होना।
- पेशाब का रंग बदल जाना।
- पीलिया होना।
पित्ताशय की पथरी के कारण होने वाली अन्य बीमारियां
पित्ताशय की पथरी के कारण होने वाली अन्य बीमारियों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं, जैसे कि- पथरी के कारण पित्ताशय में संक्रमण की समस्या होना।
- बाइल की नली में रुकावट आने से पीलिया से पेट में तेज दर्द होना।
- पैंक्रियाज में संक्रमण होना।
पित्ताशय की पथरी से बचाव कैसे किया जा सकता है?
दरअसल, पित्ताशय की पथरी से बचाव करने के लिए आप निम्नलिखित उपायों सकते हैं, जैसे कि- रोजाना सेहतमंद आहार का सेवन करना।
- व्यायाम करना।
- शरीर में कोलेस्ट्रॉल न बढ़ने देना।
- तेज़ी से वज़न कम न करना, बल्कि धीरे- धीरे वजन को कम करना।
- बार बार उपवास न को न रखना।