प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण क्या होते हैं?
आम तौर पर, प्रोस्टेट कैंसर की शुरुआत आम लक्षणों से होती है, जिन पर ज्यादातर लोग ध्यान नहीं देते हैं और समस्या को गंभीर रस्ते पर ले जाते हैं। इसके प्रमुख लक्षणों में, निम्नलिखित शामिल होते हैं, जैसे कि- विशेष तौर पर रात में, बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना।
- पेशाब करते वक्त काफी ज्यादा दिक्कत और दर्द होना।
- पेशाब के प्रवाह में काफी कमी या फिर रुकावट होना।
- पेशाब या फिर वीर्य में काफी ज्यादा खून आना।
- पीठ, और पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द होना।
- काफी ज्यादा थकान होना या फिर वजन कम होना।
प्रोस्टेट कैंसर का ट्रीटमेंट?
दरअसल, प्रोस्टेट कैंसर के उपचार के कई विकल्प हो सकते हैं, जो अक्सर बीमारी की स्टेज पर ही निर्भर करते हैं। इसमें शामिल हो सकते हैं, जैसे कि- कम जोखिम वाला या फिर शुरुआती स्टेज का इलाज: जब कैंसर प्रोस्टेट तक ही सीमित होता है और इसका धीरे धीरे विकास होता है, तो इसके लिए डॉक्टर एक्टिव सर्विलांस का सुझाव दे सकते हैं, जिसमें कैंसर पर लगातार नज़र राखी जाती है। पर, इसमें तुरंत इलाज नहीं किया जाता है। इसके अलावा इसमें, सर्जरी या फिर रेडिएशन थेरेपी को भी चुना जा सकता है।
- मध्यम से गंभीर स्टेज का इलाज: समस्या की इस स्टेज में हार्मोन थेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम किया जाता है, ताकि कैंसर का विकास रोका जा सके। दरअसल, जब कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल जाता है, तो फिर कीमोथेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है।