Urology Insights Medically Verified Publication

पुरुषों में प्रोस्टेट (गदूद ) का बढ़ना क्या है, जाने इसके कारण लक्षण और इलाज?

Dr. Rajesh Khosla By Dr. Rajesh Khosla (Senior Urologist)
May 13, 2023
5 min read
पुरुषों में प्रोस्टेट (गदूद ) का बढ़ना क्या है, जाने इसके कारण लक्षण और इलाज?

प्रोस्टेट का बढ़ना पुरुषों में काफी गंभीर समस्या है। यदि प्रोस्टेट ग्रंथि पुरुषो में बढ़ जाती है, तो उनको मूत्र संबंधी भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके इलावा प्रोस्टेट क्या है इसके लक्षण, कारण व इलाज क्या है इसके बारे में हम बात करेंगे, इसलिए आप प्रोस्टेट के बारे में यदि सारी जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो इस पूरे आर्टिकल को जरूर से पढ़े ;

पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने के कारण क्या है ?

पुरुषों में प्रोस्टेट का बढ़ना काफी गंभीर समस्या है, जिसके बारे में हम निम्न में बात करेंगे ;

  • कुछ विशेषज्ञ का मानना है कि अब तक जितनी भी रिसर्च हुई है, उसको ध्यान में रखते यह समझ में आया है कि यह हॉर्मोन में बदलाव आने के वजह से होता है | 
  • शारीरिक व्यायाम में कमी की वजह से भी ये समस्या उत्पन होती है। 
  • 40 की उम्र के बाद के लोगो को ये समस्या अपना शिकार बनाती है। 
  • पारिवारिक इतिहास भी इस समस्या को उत्पन करने में एहम भूमिका निभाते है। 

पुरुषों में प्रोस्टेट का बढ़ना क्या है ?प्रोस्टेट का बढ़ना एक बहुत जटिल समस्या है, जिसके बारे में हम निम्न में बात करेंगे ;

  • प्रोस्टेट ग्लैंड पुरुषों में पाया जाता है। कई कारणों से जब प्रोस्टेट ग्लैंड के भीतर के टिश्यूज बढ़ने लगते हैं तो यह बड़े होकर यूरिन के फ्लो में रुकावट डालते है। जिससे यूरिन के ट्रैक्ट, ब्लैडर या किडनी में प्रॉब्लम हो सकती है।

पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ने के लक्षण क्या है ?

इसके लक्षण निम्नलिखित है ; जैसे,

  • पेशाब निकलने की रफ्तार में कमी का आना। 
  • यूरिन लीकेज की समस्या। 
  • पेशाब के लिए पर्याप्त प्रेशर न बन पाना। 
  • रात में दो या उससे ज्यादा बार पेशाब जाना। 
  • ब्लैडर खाली होने में समस्या। 
  • पेशाब करते समय दर्द का होना। 
  • एकदम तेजी से पेशाब का महसूस होना। 
  • पेशाब में खून का आना आदि। 

बढ़े हुए प्रोस्टेट के लक्षण गंभीर होने पर जल्द ही यूरोलॉजिस्ट लुधियाना के संपर्क में आए।

पुरुषों में बढ़े हुए प्रोस्टेट की पहचान कैसे करें ?

बढ़े हुए प्रोस्टेट को निम्न तरीके से आप जान सकते है ;आमतौर पर पुरुष में प्रोस्टेट 25 cc होना चाहिए | यदि यह 52 cc पहुँच जाता है, तो पुरुषों के लिए यह बहुत ही गंभीर समस्या है।

बढ़े हुए प्रोस्टेट का इलाज कैसे किया जाता है ?

इसका इलाज अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा निम्न तरीके से किया जाता है ;

  • इसके इलाज के लिए आपको अपनी जीवनशैली पर नियंत्रण व कुछ दवाइयों का प्रयोग करना चाहिए। 
  • इसके इलावा यदि आपकी प्रोस्टेट ग्रंथि मीडियम है, तो आपको अल्फा-1 ब्लॉकर्स का प्रयोग करना चाहिए। 
  • हॉर्मोन रिडक्शन मेडिकेशन, की दवाएं प्रोस्टेट ग्रंथि द्वारा उत्पादित होने वाले हॉर्मोन के स्तर को कम करने में मदद करती हैं।
  • एंटीबायोटिक दवाओं, का इस्तेमाल आप तब करें जब आपका प्रोस्टेट बैक्टीरिया के कारण क्षतिग्रस्त होने लगता है। 
  • 5-अल्फा रिडक्टेस इनहिबिटर दवाई पुरुषों में मौजूद हॉर्मोन डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन के स्तर को कम करके प्रोस्टेट के बढ़ने को रोकने में मदद करती हैं। 
  • जब दवाई से बढ़े हुए प्रोस्टेट को ठीक न किया जाए, तो सर्जरी एक मात्र विकल्प माना जाता है।

यदि आप भी बढ़े हुए प्रोस्टेट या उपरोक्त इलाज करवाने के बारे में सोच रहे है तो खोसला स्टोन किडनी एन्ड स्पाइन सेंटर से जल्द संपर्क करें।