हालाँकि सभी लोगों ने अभी तक किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी और इसके उपचार के बारे में कई तरह की बातें सुनी होगी। इस बात से सभी जागरूक हैं कि जब गुर्दे की पथरी होती है, तो पथरी से छुटकारा पाने के लिए, शरीर में से गुर्दे को बाहर नहीं निकाला जाता है, पर ऐसा पित्ताशय की पथरी के दौरान बिलकुल भी नहीं होता है। जी हाँ अगर कोई व्यक्ति पित्त की पथरी का शिकार होता है, तो इससे बचाव के लिए उसके के शरीर में से पित्ताशय की थैली को बाहर निकाल दिया जाता है। दरअसल अब कई लोगों के मन में यह सवाल आ रहा होगा कि, जब गुर्दे की पथरी के दौरान गुर्दे को शरीर से बाहर नहीं निकाला जाता है, तो फिर पित्त की पथरी के दौरान पित्त को क्यों बाहर निकाला जाता है। क्या पित्ताशय की थैली को बाहर निकाले बिना पथरी से छुटकारा नहीं पाया जा सकता है? अगर आपके मन में भी ऐसा ही कोई सवाल पैदा होता है, तो इस लेख के माध्यम से डॉक्टर से इसके बारे में जानकारी लेते हैं।