किडनी स्टोन के कारण क्या है ?
- पानी की मात्रा का बहुत कम सेवन करना, इसके कारण में शामिल है।
- कुछ बीमारियों, दवाओं, गलत आहार की आदतों से भी पथरी बनने की संभावना बढ़ जाती है।
- मूत्र में कैल्शियम या ऑक्सालेट की अत्यधिक मात्रा भी किडनी स्टोन का कारण है।
- आहार में कम कैल्शियम, उच्च मात्रा में ऑक्सालेट्स वाले आहार, पशु प्रोटीन ज्यादा मात्रा में या आहार में ज्यादा मात्रा में सोडियम का सेवन जैसे कारक।
किन उपायों की मदद से किडनी स्टोन के दर्द से राहत पा सकते है !
- अगर आप किडनी स्टोन के दर्द से राहत पाना चाहते है तो इसके लिए आपको तुलसी का सेवन करना चाहिए, वही बता दे आपको की तुलसी एंटी-बैक्टेरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है। तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से किडनी स्टोन के दर्द की समस्या से आराम मिलता है। और इसके पत्ते चबाने या तुलसी की चाय पीने से शरीर में बढ़ा हुआ यूरिक एसिड लेवल भी कम हो सकता है।
- नारियल का पानी भी गुर्दे की पथरी को ठीक करने व उसके दर्द से निजात दिलवाने में काफी सहायक माना जाता है। वहीं नारियल के पानी में एंटी लिथेजेनिक नामक तत्व मौजूद होता है जो किडनी स्टोन के दर्द से आराम दिलाता है। नारियल की बात करें तो ये एक नेचुरल डायूरेटिक या मूत्रवर्धक है। इसीलिए, नारियल पानी पीने से पेशाब बार-बार लगता है और यूरीन के साथ किडनी में बनने वाली पथरी भी आसानी से निकल जाती है।
- नींबू का रस जोकि एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी से भरपूर होता है और ये तत्व शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने का काम करते है। नींबू का शर्बत या नींबू पानी पीने से किडनी स्टोन को भी बाहर निकालना आसान हो सकता है। साथ ही किडनी स्टोन की वजह से होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है।
किडनी स्टोन की वजह से किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है !
- किडनी में पथरी की वजह से ज्यादा गंभीर समस्या का तो सामना करना नहीं पड़ता लेकिन अगर समय रहते इनके लक्षणों पर ध्यान न दिया गया तो समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
- वही पथरी की वजह से पीठ की तरफ और पसलियों के ठीक नीचे तेज दर्द का अनुभव होता है।
- पेट के निचले हिस्से और ग्रोइन एरिया में तेज दर्द का होना।
- किडनी में पथरी का दर्द लहरों की तरह आता हुआ महसूस होता है जो बीच-बीच में बहुत तेज या कम हो जाता है।
- पेशाब करते समय जलन का महसूस करना।