गुर्दे की पथरी जैसी गंभीर और कई समस्याओं के लिए कई तरह के उपचारों का इस्तेमाल किया जाता है। आम तौर पर, पारंपरिक रूप से कई तरह की बीमारियों के लिए भारत में, आयुर्वेदिक जड़ी- बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है, नीम का पेड़ जो भारत में हर जगह पाया जा सकता है। नीम का पेड़, जिसके अलग- अलग हिस्सों को औषधीय माना जाता है। आपको बता दें, कि भारत में कुछ जगहों पर यह दावा किया जाता है, कि किडनी की पथरी के इलाज में नीम की गुठली या फिर नीम के बीज काफी ज्यादा प्रभावशाली होते हैं। दरअसल, किडनी की पथरी काफी ज्यादा दर्दनाक होती है, इसलिए इस समस्या के लिए कई उपचार उपलब्ध हैं। तो आइये इस लेख के माध्यम से इसके डॉक्टर से इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं, क्या वाकई नीम के बीज किडनी की पथरी के इलाज में फायदेमंद होते हैं?दरअसल, किडनी हमारे शरीर में मौजूद सभी महत्वपूर्ण अंगों में से एक मानी जाती है। हमारे शरीर में किडनी का मुख्य काम खून और पेशाब को फिल्टर करना और साथ ही शरीर में मौजूद गंदगी या फिर जहरीले पदार्थों को बाहर निकालना होता है। आपको बता दें, कि किडनी में पथरी की समस्या की शुरुआत में ही इलाज कराना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।