पेशाब के रंग में धुंधलापन आना यदि पेशाब का रंग सामान्य रंग के मुकाबले काफी धुंधला आ रहा है या फिर झाग नज़र आ रहा तो यह किडनी के खराब होने का संकेत हो सकता है, क्योंकि जब किडनी फ़िल्टर का काम करने में असमर्थ हो जाता है तो इससे पेशाब में संक्रमण और प्रोटीन का रिसाव सबसे अधिक दिखायी देने लग जाता है जो किडनी के ख़राब होने की ओर इशारा करता है | पेशाब करने के दौरान जलन और दर्द होना पेशाब करने के दौरान जलन और दर्द का अहसास होने से, यह किडनी में संक्रमण या फिर यूटीआई होने का संकेत हो सकता है | यदि सही समस्या पर इलाज न करवाया गया तो इससे किडनी को काफी नुकसान पहुंच सकता है | रात को ज़्यादा पेशाब आने की आवश्यकता होना यदि आपको रात में बार-बार पेशाब करने की आवश्यकता महसूस होती है तो यह किडनी में उत्पन्न समस्याओं का संकेत हो सकता है | यह इसलिए होता है क्योंकी जब किडनी से तरल पदार्थ को फ़िल्टर नहीं कर पाती है, तो इससे रात में बार-बार पेशाब करने की आवश्यकता होती है | पेशाब से बदबू का आना सामान्य रूप से पेशाब में हलकी बदबू ज़रूर होती है, लेकिन अगर बदबू बहुत तेज़ और अप्रिय है तो यह संक्रमण या किडनी के ख़राब होने का संकेत हो सकता है | जब पेशाब से अप्रिय बदबू आने लगे तो इसका मतलब यह है की किडनी विषैले पदार्थ को छानने में असमर्थ हो गया है | पेशाब में झाग का बनना यदि पेशाब में झाग नज़र आ रहे है तो यह प्रोटीन का रिसाव हो सकता है, जिससे प्रोटीन्यूरिया भी कहा जाता है | एक स्वस्थ किडनी कभी भी प्रोटीन को फ़िल्टर नहीं करती, लेकिन किडनी ख़राब होने पर यह प्रोटीन को पेशाब के साथ ही बाहर निकाल देता है, जिससे झाग बनने लग जाता है |
यदि ऊपर बताए गए किसी भी परेशानी से आप गुजर रहे है तो इलाज के लिए आप खोसला स्टोन किडनी एंड सर्जिकल सेंटर से परामर्श कर सकते है | इस संस्था के सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर राजेश खोसला उरोलॉजिस्ट में स्पेशलिस्ट है, जो पिछले 20 सालों से किडनी स्टोन से पीड़ित मरीज़ों का सटीकता से इलाज कर रहे है | इसलिए परामर्श के लिए आज ही खोसला स्टोन किडनी एंड सर्जिकल सेंटर नामक वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | इसके अलावा आप वेबसाइट पर दिए गए नंबरों से सीधा संस्था से संपर्क कर सकते है |