किडनी स्टोन की समस्या की वजह से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | किडनी में पथरी की वजह से कई लोगों को पीठ के दाहिने तरफ हमेशा दर्द की शिकायत रहती है और उठने-बैठे या झुकने से भी यह दर्द का सामना करना पड़ सकता है | कई लोगों को किडनी स्टोन की वजह से रोज़मर्रा के काम या फिर लेटने-उठने में भी काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ जाता है | कई मरीज़ों को तो इस दर्द से उल्टियां या फिर चक्कर आने जैसी समस्या भी होती है | इस दर्द के बढ़ने से पीड़ित को साधारण जीवन जीने में भी मुश्किलें हो सकती है | इस तकलीफ को कम करने लिए आप घरेलु नुस्खे अपना सकते है | आइये जानते है घरेलु उपचार जिसकी सहायता से किडनी स्टोन के दर्द को कम किया जा सकता है |